दानापुर मंडल में खगौल स्थित रेलवे स्कूल की स्थापना नवम्बर 1889 को हुई थी। प्रारम्भ में यह विद्यालय कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध था। उस समय यह विद्यालय E.I.R. के अधीन समिति, पटना से संबद्ध हुआ।
इस विद्यालय के सौ वर्ष पूरे होने पर कालांतर में यह पटना विश्वविद्यालय से तथा बिहार विद्यालय परीक्षा रेलवे बोर्ड ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे इंटरमीडिएट स्तर तक अपग्रेड कराने का आदेश पारित किया, तथा बाद में इसे वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी, दानापुर ने CBSE से संबद्धता दिलाने में अपनी महती भूमिका निभाई — जिसके फलस्वरूप यह विद्यालय अप्रैल 2016 से सीधे CBSE बोर्ड से संबद्ध हो गया।
इस विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। इंटर में कला और विज्ञान संकाय में नामांकन लिया जा रहा है। शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी है, लेकिन छात्र चाहें तो हिन्दी में भी परीक्षा दे सकते हैं। अब तक इस विद्यालय से पढ़कर बहुतेरे छात्रों ने आई॰ए॰एस॰, आई॰पी॰एस॰, आई॰एफ॰एस॰, आई॰आर॰पी॰एस॰, जज, डॉक्टर, इंजीनियर, रेलवे बोर्ड के मेम्बर प्रभृति कई ऊँचे ओहदे को सुशोभित किया है।